03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बीसीसीआइ ने दी सहमति, लिगामेंट के उपचार के लिए मैक्‍स अस्‍पताल से मुंंबई रवाना हुए ऋषभ पंत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : कार दुर्घटना में घायल भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी चोट से उबर रहे हैं। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द व सूजन अभी बनी हुई है। जिसके लिए उन्हें पेन मैनेजमेंट थेरेपी दी जा रही है।

  • मैक्‍स अस्‍पताल से रवाना हुए ऋषभ पंत 

वहीं बुधवार को ऋषभ पंत को लिगामेंट इंजरी के उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया है। जिसके लिए वह एंबुलेंस से दोपहर करीब डेढ़ बजे बाद मैक्‍स अस्‍पताल से रवाना हो गए। यहां से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट गए और उन्‍हें मुंबई के लिए एयरलिफ्ट किया गया। उनके साथ छोटी बहन, अन्य स्वजन व डीडीसीए के डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही।

  • इलाज के लिए मुंबई स्थानांतरित

डीडीसीए निदेशक श्याम शर्मा ने कहा है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में स्थानांतरित किया गया। बताया जा रहा है कि बीसीसीआइ ने इसके लिए सहमति दी है।

वहां उनके घुटने और टखने की चोट का भी उपचार किया जाएगा। मुबंई में ऋषभ पंत के बीसीसीआइ के खेल आर्थोपेडिक डॉक्‍टरों की देखरेख में रहने की उम्मीद है। अगर सर्जरी होनी होगी तो ब्रिटेन या अमेरिका में की जाएगी, जिस पर बीसीसीआइ द्वारा फैसला किया जाएगा।

  • नारसन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई थी ऋषभ पंत की कार

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित नारसन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। भीषण कार हादसे में ऋषभ के शरीर के कई हिस्सों में चोट आई थीं। उनके माथे पर दो कट हैं। वहीं दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया है। दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे व शरीर के पिछले हिस्से में भी रगड़ लगने से घाव हैं।

दून स्थित मैक्स अस्पताल के हड्डी रोग, स्पाइन, न्यूरो, प्लास्टिक सर्जन व अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही थी। उनकी स्पाइन व ब्रेन की एमआरआइ रिपोर्ट सामान्य आई थी। पर टखने व घुटने की एमआरआइ पांच दिन बाद भी नहीं हो सकी। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, ऋषभ रिकवर कर रहे थे। दर्द से राहत के लिए फिलहाल पेन मैनेजमेंट पर ध्यान दिया जा रहा था।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img