03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री व पूर्व प्रधान दर्जनों साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली के जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश कुमार एवं ग्राम चांदपुर की पूर्व प्रधान तारावती अपने दर्जनों साथियों सहित भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए । इन्होंने कहा कि भाजपा केवल सब्जबाग दिखाती है जबकि अरविंद केजरीवाल जिस विकास की बात करते हैं उसे करके दिखाते हैं। दीपक बाली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई । इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमन बाली भी मौजूद थे।

विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए 5 लोगों के साथ आज ग्राम दोहरी वकील पच्चा वाला एस्कॉर्ट फॉर्म पथरी कॉलोनी ग्राम रामनगर व अपना घर में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्हे लोगों का खासा प्यार और समर्थन मिला। लोगों के जज्बे को देखकर लग रहा है कि इस बार काशीपुर क्षेत्र के लोग परिवर्तन का मन बनाए बैठे हैं । दीपक बाली ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से अपील की कि काशीपुर की दशा और दिशा सुधारने के लिए केवल एक मौका दे दो । उनके साथ अमित सक्सैना अजय वीर यादव गौरव दहिया अमन बाली आदि रहे उधर सुरजी बिष्ट के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने गिरीताल क्षेत्र में तो मुख्य बाजार ,चौराहा ,किला, रतन सिनेमा रोड व डॉक्टर लाइन मैं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता रावत के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चला। उधर कवि नगर और गौतम नगर में महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती उषा खोकर के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने जनसंपर्क किया ।अल्ली खाँ में आप के युवा मोर्चा ने कमान संभाले रखी और घर घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा ।भाजपा छोड़कर प्रदेश मंत्री कमलेश कुमार और पूर्व ग्राम प्रधान तारावती के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थामने वालों में दीपक शर्मा पंकज शर्मा गौरव शर्मा जुनेद जसवंत नेगी जितेंद्र राव विपिन महेंद्र सुनील कुमार मोंटी पाल मुरारी भजन मुंशी नीरज राजेश निर्मला रेखा मीनू नेगी और सुमन लता आदि रहे प्रमुख रहे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img