03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विवाहिता को घर से निकाल देने के आरोप में पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

एफएनएन, काशीपुर : निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और विरोध पर निकाह करने के बाद पांच लाख रुपये की मांग कर विवाहिता को घर से निकाल देने के आरोप में पुलिस ने विवाहिता के पति, सास, जेठ व देवर के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। कटोराताल विजय नगर नई बस्ती की युवती ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ग्राम नौगजा रसूलपुर तहसील स्वार जिला रामपुर (उप्र) निवासी मौसेरे भाई राशिद पुत्र सलामत का उसके घर आना-जाना था। राशिद ने उससे निकाह करने का प्रस्ताव रखा और यकीन करने पर अनुचित लाभ उठाते हुए 20 जून 2019 को बात करने के बहाने उसे बाजपुर बस स्टैंड के निकट एक होटल में बुलाया और कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश हो जाने परउसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

घटना की शिकायत कटोराताल पुलिस चौकी में की गई तो परिजनों के समझाने पर 8 अगस्त 2019 को राशिद ने उससे निकाह कर लिया और उसके साथ विजयनगर नई बस्ती काशीपुर में किराए पर रहने लगा। आरोप है कि निकाह के एक सप्ताह बाद ही राशिद उसे उसके मायके छोड़ गया और अपने पैतृक गांव जाकर अपने परिजनों के साथ मिलकर यह कहते हुए कि मुकदमे से बचने को निकाह किया था, उसके मायके वालों से दस लाख रुपए व कार की मांग करने लगा। अदालत ने पुलिस को मुकदमा कायम करने का आदेश दिया। पुलिस ने पति राशिद, सास रानी, जेठ आसिफ व देवर शादाब के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img