03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Spread the love

एफएनएन, नालंदा: बिहार शरीफ के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध माँ शीतला मंदिर में मंगलवार को पूजा-अर्चना के दौरान अचानक भगदड़ मच गई. भारी भीड़ के कारण हुई इस घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

कई श्रद्धालुओं की मौत : घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. लोग मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराज हैं. दीपनगर थाना पुलिस, सदर डीएसपी और एसडीएम की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घायलों से बातचीत कर घटना के कारणों का पता लगा रही है.

भीड़ प्रबंधन पर सवाल: मंदिर में त्योहार और पूजा के मौकों पर अक्सर भारी भीड़ जुटती है, लेकिन इस बार सुरक्षा इंतजामों की कमी साफ नजर आई. स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल या बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी. प्रशासन ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है.

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img