Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडस्पा सेंटरो पर छापामारी, दो का चालान - 12 स्पा सेंटरो में...

स्पा सेंटरो पर छापामारी, दो का चालान – 12 स्पा सेंटरो में से किसी के पास मौके से नहीं मिला लाइसेंस

एफएनएन, रुद्रपुर : रूद्रपुर में संचालित हो रहे स्पा सेंटरो पर एसडीएम विशाल मिश्रा और सीओ अमित कुमार की अगुवाई में छापा मारा गया। इस दौरान दो स्पा संचालको का चालान भी किया गया। अचानक हुई छापामार कार्यवाही से संचालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम को स्पा सेंटरो में कई अनियमितताएं पाई गई। जिस पर टीम ने उन्हे अनियमितताएं दूरकर ही स्पा सेंटरो के संचालन की चेतावनी दी। सोमवार देर रात टीम ने शहर के कई स्पा सेंटरो पर अचानक छापामार कर स्पा संचालकों ने स्पा सेंटर संचालित करने संबंधी जानकारी मांगी। जिस पर किसी भी सेंटर से कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। टीम ने उस पर नाराजगी जताते हुए उन्हे संबंधित कार्यवाही पूर्ण कर ही स्पा सेंटर संचालित करने को कहा। बता दे कि पुलिस को यह जानकारी मिल रही थी कि शहर में संचालित स्पा सेंटरो में मसाज के नाम पर अनैतिक कार्य चल रहे है। जिसको लेकर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने यह संयुक्त कार्यवाही की। इस दौरान पुलिस को स्पा सेंटरो में काम करने वाले कर्मियों का पुलिस सत्यापन नहीं मिला। तो कही रजिस्टर सही नहीं पाया गया। वही दो संचालको के द्वारा घोर अनियमितता पाये जाने पर उनका चालान भी किया गया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि रूद्रपुर क्षेत्र के अंर्तगत लगभग 12 स्पा सेंटर संचालित हो रहे है। जिनमें से दो स्पा सेटरो में घोर अनियमितता पाये जाने पर उनका चालान भी किया गया है। उन्होने बताया कि इन 12 स्पा सेंटर संचालकों में से किसी के पास मौके पर लाइसेंस नहीं मिला है। वही इस छापामारी कार्यवाही के रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments