03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गदरपुर में बरेली के बारातियों की कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, दो लोगों की मौत, तीन जख्मी

Spread the love

एफएनएन, गदरपुर : वैवाहिक समारोह में भाग लेने आए बारातियों की कार गदरपुर में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा भिड़ी। इस घटना में दूल्हे के फूफा और कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने किसी तरह मृत दोनों लोगों के शबो को कार से खींचकर बाहर निकाला। चालक को ट्रैक्टर समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के मुताबिक बरेली के शीशगढ़ के रहने वाले संजीव गुप्ता के पुत्र दीपू गुप्ता की बारात गदरपुर के सूरजपुर गांव में रामकुमार के यहां आई थी।वैवाहिक कार्यक्रम निपटने के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच दूल्हे के फूफा बिलासपुर, रामपुर निवासी प्रमोद कुमार कार संख्या यूपी 25 बीटी 7665 लेकर चल पड़े। कार में प्रमोद के अलावा ड्राइवर महेंद्रनगर, नेपाल निवासी सचिन, राजीव गुप्ता, अनंतराम तथा राजीव गुप्ता का 10 वर्षीय बेटा सक्षम भी था। वैवाहिक स्थल से कुछ दूरी पर सामने से आती ट्रैक्टर ट्राली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में प्रमोद कुमार और कार के चालक महेंद्रनगर, नेपाल निवासी सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजीव गुप्ता, उनका पुत्र सक्षम और अनंत राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बाराती मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह दोनों शवों को बाहर निकाला। ट्रैक्टर के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img