03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सम्भल के लाल उज्ज्वल ने कनाडा में उज्ज्वल किया प्रदेश का नाम

Spread the love

कनाडा की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान से डी ऑनर्स के साथ टॉप-5 में स्थान बनाते हुए कंप्यूटर साइंस में हासिल की डिग्री, बनाया अनूठा शैक्षणिक कीर्तिमान

हाई पैकेज पर सलेक्शन भी हुआ, धामपुर शुगर मिल रजपुरा (सम्भल) के उप महाप्रबंधक राजन कुमार दीक्षित के बेटे हैं उज्ज्वल, बधाइयों का लगा तांता

फ्रंट न्यूज नेटवर्क ब्यूरो, बरेली/सम्भल। यूपी के सम्भल निवासी ब्रिलियंट स्टूडेंट उज्ज्वल दीक्षित ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कनाडा की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी “यूनिवर्सिटी ऑफ सास्काचेवन” से 2024-25 शैक्षणिक सत्र में कंप्यूटर साइंस की उपाधि (डिग्री) डी ऑनर्स (टॉप-5) की लिस्ट में जगह बनाते हुए हासिल की है। निस्संदेह ही यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

कनाडा की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटर साइंस की डिग्री और सम्मान प्राप्त करते उज्ज्वल दीक्षित

उज्ज्वल के पिता राजन कुमार दीक्षित सम्भल जिले के रजपुरा कस्बे में स्थित धामपुर शुगर मिल्स (डीएसएम) में उप महाप्रबंधक के पद पर तैनात हैं।इससे पहले राजन दीक्षित धामपुर शुगर मिल की मीरगंज (बरेली) इकाई में 9 साल तक मानव संसाधन प्रमुख (एच आर हेड) की हैसियत से अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। उनकी मां उर्विजा दीक्षित उप प्रधानाचार्य और नाना सुभाष पांडे इसी मिल में ईडी के पद पर तैनात हैं। उज्ज्वल की की कड़ी मेहनत, अटूट लगन-निष्ठा और प्रतिभा से उनका पूरा परिवार, डीएसएम परिवार और कॉलेज भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।

डिग्री लेने के तुरंत बाद उज्ज्वल का सास्काचेवन (कनाडा) के हेल्थ विभाग में डिजिटल हेल्थ एनालिटिक्स मॉडलिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पद पर अच्छे पैकेज पर चयन भी हो चुका है।

उज्ज्वल के शिक्षकों, उनके परिजनों और मित्रों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं।

Hot this week

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Dehradun में दिनदहाड़े कारोबारी की 70 वर्षीय पत्नी की हत्या, सोने का कंगन गायब

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के रायपुर थाना क्षेत्र की...

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...

Topics

Srinagar Airport पर पोल से टकराया इंडिगो विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एफएनएन, श्रीनगर : Srinagar Airport जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर...

Haldwani के ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच नितिन नवीन का दौरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Haldwani उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img