03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस कस्टडी में अभी और कितने राज खोलेगा दीप सिद्धू?

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली :  दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के बीच गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले में हिंसा हुई| इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए| पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू को इस हिंसा का जिम्मेदार ठहराया गया|

हिंसा के बाद से फरार था सिद्धू
लाल किले में हुई हिंसा के बाद से दीप सिद्धू फरार हो गया था| कई दिनों तक जारी तलाश के बाद उसे 8 फरवरी, 2021 को गिरफ्तार कर लिया गया| इसके बाद उसे 9 फरवरी, 2021 को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया| बता दें कि पुलिस ने दीप सिद्धू की सूचना देने पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था|

सिद्धू को पता हैं कई राज 
पुलिस ने सिद्धू को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में कहा था कि सिद्धू को लाल किले में हुई हिंसा से जुड़े कई राज पता हैं| सिद्धू ने भी अपनी गिरफ्तारी से पहले कई ऐसे वीडियो जारी किए थे, जिसमें उसने दावा किया था कि उसे दंगाइयों से जुड़े कई राज पता हैं| सिद्धू के साथ ही एक और आरोपी इकबाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था| इन दोनों ही आरोपियों को पुलिस लाल किले में हिंसा से जुड़े वाकयों को लेकर पूछताछ करने भी ले गई थी|

कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड
सात दिनों तक पुलिस हिरासत में रखने के बाद मंगलवार को दीप सिद्धू को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया| कोर्ट ने उसे सात दिनों तक क्राइम ब्रांच की रिमांड में रखने का आदेश जारी किया है| सिद्धू को लाल किले में हुई हिंसा को लेकर कई राज पता हैं| संभावना यह जताई जा रही है कि क्राइम ब्रांच की रिमांड में ये सभी राज खुलकर सामने आ सकते हैं| सिद्धू ने गिरफ्तारी से पहले वीडियो जारी कर यह भी कहा था कि वह किसान नेताओं को लेकर भी कई बड़े राज जानता है|

26 जनवरी को झुका देश का सिर
देश में गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले में हुई हिंसा ने सभी देशवासियों का सिर शर्म से झुका दिया था| किसान आंदोलन के बहाने दिल्ली में दाखिल हुए अराजक तत्वों ने लाल किले पर चढ़ाई कर दी और देश की शान तिरंगे झंडे का अपमान किया| दंगाइयों के इस कृत्य के कारण भारत को पूरी दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ा| 26 जनवरी  को लाल किले में हुई हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और देश की सुरक्षा भी ताक पर रखी गई|

Hot this week

CM Dhami ने रचा इतिहास, तोड़ा एनडी तिवारी का सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : CM Dhami उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री...

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...

Topics

CM Dhami ने रचा इतिहास, तोड़ा एनडी तिवारी का सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : CM Dhami उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री...

पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफएनएन, नैनीताल : uttarakhand हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक सुरेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img