Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeउत्तर प्रदेशबरेलीसपा का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है डा. दिनेश शर्मा

सपा का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है डा. दिनेश शर्मा

मुकेश तिवारी, बरेली : यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है और बरेली जिले में दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव प्रचार 12 फरवरी का समाप्त हो जायेगा। इसलिए अब सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक बरेली में पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है। इसके चलते गुरुवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बरेली पहुंचे और उन्होंने पहले संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

इसके बाद उन्होंने जिले के विधानसभावार जानकारी हासिल की और जीत का मंत्र दिया। बैठक के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यहां के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा के घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है लेकिन भाजपा ने पिछले चुनावी घोषणा पत्र का शत प्रतिशत पूरा किया है। पेंशन के मुद्दे पर डाक्टर शर्मा ने सपा पर आरोप लगाया है इन्होंने ने कर्मचारियों की पेंशन का सरकारी अंशदान जमा नहीं किया। जिसे भाजपा सरकार ने जमा किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments