03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

Spread the love

एफएनएन, लखीमपुर : लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दे दी है। आशीष मिश्रा दरअसल केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे हैं। आशीष मिश्रा के वकील के मुताबिक, उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली है। गौरतलब है कि आशीष मिश्रा पर तीन अक्टूबर को कथित तौर पर तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ एक विरोध मार्च के दौरान लखीमपुर खीरी में चार किसानों और एक पत्रकार को गाड़ी से कुचलने का आरोप है। इसके कुछ दिन बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। ये फैसला तब आया है कि जब यूपी में पहले चरण का मतदान आज जारी है। यूपी में सात चरणों में मतदान होगा। वहीं लखीमपुर खीरी में चौथे चरण में मतदान होगा।

लखीमपुर खीरी मामले को लेकर दाखिल की गई पहली चार्जशीट में केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री के बेटे को आरोपी बनाया गया था। यूपी पुलिस ने घटना के अगले दिन आशीष मिश्रा और 12 अन्य को हत्या के आरोपी के रूप में नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री के बेटे को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक सप्ताह बाद गिरफ्तार किया गया था।

मामले की जांच कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल ने इसी माह की शुरुआत में एक स्थानीय कोर्ट में 5,000 पन्नों की पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इस दौरान विशेष जांच दल चार्जशीट के हजारों पन्ने लेकर लखीमपुर खीरी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट पहुंचा था। पन्ने दो ताले लगे एक बड़े पेटी में थे। कुल आठ लोगों की इस घटना में मौत हुई थी।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img