Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जितेश अरोरा के पुत्रों ने किया क्षेत्र का नाम...

 वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जितेश अरोरा के पुत्रों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, प्रतियोगिता में झटके स्वर्ण पदक

एफएनएन, किच्छा : नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. जितेश अरोरा के पुत्रों ने देहरादून में आयोजित पेंचक सिलाइट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया उनकी सफलता के उपरांत परिजनों को बधाई देने वालों का पता लग गया। जानकारी देते हुए डा. जितेश अरोरा ने बताया कि देहरादून के विकास नगर में चौथे राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लिया।

जिसमे उनके पुत्र अविराज अरोरा व युवराज अरोरा ने स्वर्ण पदक हासिल किया, अरोरा ने बताया के पूर्व में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। अरोरा का कहना था कि बच्चो की छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए परिजनो को समय-समय पर होने वालीं उक्त प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग अवश्य कराना चाहिए।

इस दौरान बच्चों के द्वारा दो बार स्वर्ण पदक हासिल कर परिवार का गौरव बढ़ाने पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को बधाई दी इस मौके पर डा.जितेश अरोरा, डॉ एसके अरोरा, डा. अमन अरोरा, श्रीमती शशि अरोरा, पूजा अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, किशन गोयल, संदीप अरोरा, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार सक्सेना, एकता खड़का आदि शामिल थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments