03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पटवारी और एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में फरार आरोपी के घर की कुर्की

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पटवारी और एई और जेई पेपर लीक प्रकरण में बुधवार को फरार आरोपी के घर पहुंचकर कनखल पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। इससे पहले पुलिस ने नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी करवाई थी। बता दें कि एक आरोपी ने पहले ही सरेंडर कर दिया था और दूसरा लगातार फरार है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में तीन दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि अवैध रूप से धन अर्जित कर खरीदी गई आरोपियों की करीब एक करोड़ की संपत्ति को भी सील किया जा चुका है।

बताया कि पुलिस ने फरार आरोपियों को आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी देते हुए सहारनपुर में ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की थी। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए थे। जिसके बाद एक आरोपी भूषण ने आत्मसमर्पण किया कर दिया था। लेकिन आरोपी अनिल कुमार अभी भी लगातार पुलिस से बचकर भाग रहा है। जिसके चलते बुधवार को आरोपी अनिल कुमार निवासी मांडू वाला थाना फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश के घर की कुर्की की कार्रवाई की गई है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img