03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सांसदों के निलंबन पर सोनिया गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- ‘सरकार ने घोंटा लोकतंत्र का गला’

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली : संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। अब कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मामले में पहली प्रतिक्रिया दी है। सोनिया गांधी ने संसद भवन के संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाए।

सरकार ने घोंट दिया लोकतंत्र का गला- सोनिया

सोनिया गांधी ने कहा, ‘इस सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। इससे पहले कभी भी संसद के इतने सारे विपक्षी सदस्यों को सदन से निलंबित नहीं किया गया था और वह भी केवल पूरी तरह से उचित और वैध मांग उठाने के लिए।’

उन्होंने कहा कि संसद के विपक्षी सदस्यों ने 13 दिसंबर की असाधारण घटना को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में गृह मंत्री से एक बयान दिए जाने की मांग की थी।

‘घटना पर बोलने के लिए पीएम मोदी को लग गए चार दिन’

सोनिया ने आगे कहा कि 13 दिसंबर को जो हुआ वह माफी के लायक नहीं है और इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता। प्रधानमंत्री को इस घटना पर राष्ट्र को संबोधित करने और अपने विचार व्यक्त करने में चार दिन लग गए और उन्होंने ऐसा संसद के बाहर किया। ऐसा करके उन्होंने स्पष्ट रूप से सदन की गरिमा और देश के लोगों के प्रति उनकी उपेक्षा का संकेत दिया।

बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म महिला यात्री को पीटने वाली टीटीई सस्पेंड, डीसीआई को सौंपी जांच

जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करने की कोशिश की गई- सोनिया

इस सत्र में जम्मू-कश्मीर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए हैं। जवाहरलाल नेहरू जैसे महान देशभक्तों को बदनाम करने की कोशिश की गई। इतिहास और ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं और इसके लिए वे लगातार अभियान चला रहे हैं। इन प्रयासों में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने खुद मोर्चा संभाला है, लेकिन हम डरेंगे या झुकेंगे नहीं। हम सच बोलने पर कायम रहेंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img