03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कोविड-19 के नए वेरिएंट का उत्तराखंड में अभी कोई मामला नहीं, जारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद मंगलवार को शासन ने राज्य में भी कोविड से बचाव की एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके तहत सभी सांस, फेफड़े, दिल के मरीजों की निगरानी होगी। संदिग्ध मरीजों की जांच भी की जाएगी और पॉजिटिव पाए जाने पर तत्काल उसकी सूचना पोर्टल पर देनी होगी।

शासन ने सभी अस्पतालों को कोविड बचाव संबंधी तैयारियां पुख्ता करने के भी निर्देश दिए हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, प्रदेश सरकार कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क हो गई है। उन्होंने कई राज्यों में मामले आने के बाद उत्तराखंड में भी सभी जिलों व अस्पतालों के लिए ये एडवाइजरी जारी की है।

  • अस्पतालों से जानकारी पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश

डाॅ. कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें। सांस, फेफड़े और हृदय रोगियों की निगरानी की जाएं और उनके इन्फ्लुएंजा की जांच की जाए। अस्पतालों से ऐसे मरीजों की सभी जानकारी पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही कहा, लोगों को सांस, स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाए। प्रदेश में अब तक कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 का कोई मरीज नहीं है। एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य सचिव ने राज्य के समस्त डीएम, सीएमओ को पत्र लिखा है। कहा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से सोमवार को जारी एडवाइजरी के मद्देनजर राज्य में भी निगरानी जरूरी है।

ये भी पढ़ें… उत्तराखंड : बीएड डिग्री वालों को झटका, नैनीताल हाई कोर्ट ने प्राइमरी शिक्षक भर्ती में ठहराया अयोग्य

उत्तराखंड : बीएड डिग्री वालों को झटका, नैनीताल हाई कोर्ट ने प्राइमरी शिक्षक भर्ती में ठहराया अयोग्य

  • आरटीपीसीआर में पॉजिटिव सैंपल की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग

एडवाइजरी में ये भी कहा गया कि संदिग्ध मरीजों की पहले एंटीजन फिर आरटीपीसीआर जांच कराई जाए। इसमें पॉजिटिव आने वाले मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग जरूर कराएं, ताकि कोविड के वेरिएंट की जानकारी मिल सके।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Rudrapur Political News रुद्रपुर में सियासी विस्फोट, मीना भाजपा में शामिल

थामा भाजपा का दामन, ठुकराल की एंट्री से नाराजगी...

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Topics

Rudrapur Political News रुद्रपुर में सियासी विस्फोट, मीना भाजपा में शामिल

थामा भाजपा का दामन, ठुकराल की एंट्री से नाराजगी...

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Kumari Selja का गढ़वाल दौरा 6 मई से शुरू, पांच जिलों में संगठन को मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img