03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Somnath स्वाभिमान पर्व: हर्रावाला से 13 जुलाई को चलेगी विशेष ट्रेन, 720 श्रद्धालु करेंगे यात्रा

एफएनएन, देहरादून : Somnath उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए विशेष रेल यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। इस यात्रा के लिए संस्कृति निदेशालय ने मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 13 जुलाई को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन रवाना होगी, जिसमें 720 श्रद्धालु सोमनाथ धाम की यात्रा करेंगे।

संस्कृति विभाग के निदेशक प्रदीप जोशी ने 8 जुलाई को भेजे गए पत्र में बताया कि उत्तर क्षेत्र आईआरसीटीसी, लखनऊ के अनुरोध पर विभाग ने ट्रेन की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 9 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान भी कर दिया है, ताकि यात्रा की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा सकें।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोजन और पेयजल की व्यापक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रेन में सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन, पीने का पानी, चाय-कॉफी, शीतल पेय, छाछ और पैक्ड नारियल पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा आवश्यक रेलवे स्टाफ, नामित अधिकारियों की तैनाती और संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

संस्कृति विभाग ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के निर्धारित ठहराव की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया है, ताकि वहां से भी आवश्यक संचालन सुचारु रूप से हो सके।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन से इस विशेष ट्रेन को राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने की योजना है। इसे देखते हुए स्टेशन परिसर में मंच, पंडाल, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, स्वागत-सम्मान और ट्रेन की विशेष सजावट सहित सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह विशेष रेल यात्रा उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग की पहल के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img