03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एसओजी टीम ने मोबाइल धारकों के चेहरे पर लौटाई खुशी

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : एसओजी की टीम ने कड़ी मेहनत कर सर्विलांस के माध्यम ओर फील्ड वर्क करते हुए सैकड़ों मोबाइल बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है ।आज एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने मोबाइल धारकों को अपने कार्यालय बुला कर मोबाइल उनके सुपुर्द किए और उनके चेहरे पर खुशियां लौटा दी।

ujjawal uttarakhandएसएसपी ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक जनपद उधम सिंह नगर व आसपास के क्षेत्रों से रहने वाले लोगों के सैकड़ों मोबाइल चोरी अथवा खो गए थे।

जिसके लिए एसओजी प्रभारी उमेश मलिक के नेतृत्व में टीम गठित की गई और एसओजी टीम ने 111 मोबाइल फोन बरामद कर लिए ।जिनकी कीमत लगभग 15लाख रुपए है ।आज एसएसपी कुंवर ने अपने कार्यालय में मोबाइल धारक शिवनगर निवासी आकाश, तीन पानी धाम निवासी लाखन सिंह, सिंह कॉलोनी निवासी आशीष यादव, कलेक्ट्रेट परिसर निवासी फैज इलाही ,ठाकुर नगर निवासी

अंकुर ठाकुर, शिमला पिस्तोर निवासी अशोक ,ट्रांजिट कैंप निवासी सरिता, सोमपाल, आदर्श कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह, शांति कॉलोनी निवासी शुभम अरोरा ,धर्मपुर निवासी निशा मिश्रा, चंद्र कॉलोनी निवासी सपना ,पंतनगर निवासी सुनील कुमार शर्मा, भदईपुरा निवासी शुभम कौशिक, सुभाष कॉलोनी निवासी उमा पांडे ,

आदर्श कॉलोनी निवासी सचिन कुमार और शिव नगर निवासी जगदीश कुमार को मोबाइल सौंप दिए। एसएसपी ने कहा कि शेष मोबाइल धारकों की सूची एसओजी ऑफिस में चस्पा कर दी जाऐगी अथवा संबंधित थानों को मोबाइल सुपुर्द कर दिए जाएंगे ताकि मोबाइल धारक अपना मोबाइल वहां से प्राप्त कर सकें ।एसओजी टीम में हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत, कांस्टेबल कुलदीप ,भूपेंद्र, उमेश राज ,राजेंद्र कश्यप ,ललित कुमार, संतोष रावत ,गोकुल, नासिर खान और मदन लाल शामिल थे।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img