03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

… तो अब कार्यकारी जिलाध्यक्ष बने हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने आज की दोनों के कार्यकारी होने की घोषणा, सूची जारी

एफ एन एन, रुद्रपुर : उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने आज अपने 17 कार्यकारी जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी। ऊधमसिंह नगर जिले के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हिमांशु गाबा और कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा को बनाया गया है। बड़ी बात यह है कि इन दोनों नेताओं को कार्यकारी का दायित्व पहले ही दिया जा चुका है तो क्या यह घोषणा फर्जी थी।

प्रदेश में कांग्रेस हाशिए पर है। गुजरी विधानसभा चुनाव में पार्टी को बेहतर चुनाव परिणाम की उम्मीद थी लेकिन सिर्फ 19 सीटों पर ही पार्टी को भरोसा करना पड़ा। इसकी बड़ी वजह पार्टी में गुटबाजी थी तभी तो पूर्व मंत्री हरीश रावत सरीखे नेता लालकुआं तक से चुनाव हार गए। हार के बाद से लगातार कांग्रेस गर्त में जा रही है। पार्टी नेताओं में आपस में ही खींचतान चल रही है। ऊधमसिंह नगर में जिला अध्यक्ष सोनू शर्मा की व्यस्तता बताकर पार्टी ने पूर्व महानगर अध्यक्ष हिमांशु गाबा को कार्यकारी जिलाध्यक्ष की पदवी दे दी।

वहीं महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के विकल्प के तौर पर सीपी शर्मा को कार्यकारी महानगर अध्यक्ष बना दिया लेकिन यह घोषणा हवा हवाई थी, ऐसा आज जारी हुई उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की सूची से प्रतीत हो रहा है। दोनों ही नेता कार्यकारी पद पर पिछले कई काम कर रहे हैं। उनके लेटर हेड में भी यह दर्ज है, ऐसे में पार्टी की व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। आज जब यह सूची जारी हुई तो इसको लेकर मीडिया के बीच भी कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रही। जब हमने पार्टी के संगठन मंत्री मथुरा दत्त जोशी से बात की तो उनका साफ कहना था कि दोनों ही नेताओं को कार्यकारी जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के पद से नवाजा गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img