03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गन्ने का बढ़ा रकबा सरकार के प्रति किसानों के विश्वास का परिणाम : गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चीनी मिल के पेराई सत्र का विधिवत चैन कॅरियर का बटन दबा शुभारंभ किया। उन्होंने गन्ने लेकर पहुंचे तीनों गेट के पहले किसानों की सम्मानित किया। पंडित हेम चंद जोशी ने पूजा सम्पन्न करवाई।

पेराई सत्र के शुभारंभ पर पहुंचे किसानों को संबोधित करते हुए गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा उन्होंने किसानों की समस्याएं नजदीक से देखी हैं। सितारगंज चीनी मिल बंद होने के बाद किसानों के सहयोग से उसे पुनः प्रारम्भ करवाया। आज सितारगंज चीनी मिल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है।

सौरभ ने कहा कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही ढाई सौ करोड़ रुपया सरकार ने किसानों के गणना मूल्य के भुगतान के लिए दिया। किसान निश्चिन्त होकर चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति करे, सरकार उनका शत प्रतिशत भुगतान करेगी। किच्छा में गन्ना क्षेत्रफल छह प्रतिशत बड़ा है जो किसानों के विश्वास का प्रतीक है। सरकार ने अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है।

कहा कोई भी सरकारी चीनी मिल बंद नही होने दी जाएगी। इसके लिए मिलो का आधुनिकीकरण करने की चिंता सरकार कर रही है। ब्रेक डाउन कम होगा तो सरकार का नुकसान कम हो जाएगा। उसी बचत से ही मिलो का आधुनिकीकरण भी हो जाएगा। कहा चीनी मिल किसान और श्रमिको की है इसको आगे बढ़ाने के लिए सब अपना थोड़ा थोड़ा योगदान दे। कहा ब्रेक डाउन कम करना होगा, भ्रष्टाचार बंद करना होगा। इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। किसान की समस्याओं का निस्तारण ही सरकार का मूल मंत्र है। अधिकारियों को इस पर अमल करना होगा।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा गन्ना समिति किसानों से दो रुपये क्विंटल गन्ना रकबा बनाने के लिए लिया जा रहा है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा किसानों की समस्या के समाधान के लिए किसान भवन से लेकर टायर पंचर की व्यवस्था करवा गन्ना मंत्री ने अपनी मंशा व्यक्त की है।

बहुगुणा के प्रयास से ही किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा सका।इससे पूर्व बैलगाड़ी से गन्ना लेकर पहुचे सैंजना के देवीराम, नखा सितारगंज सेंटर से ट्रक नंबर यूए 06 एच8115 लेकर पहुचे चालक दुर्वेश व ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अंजनिया से पहुचे किसान मोहन लाल गंगवार का शॉल ओढ़ कर स्वागत किया।

इस दौरान वरिष्ठ किसान नेता डा. डीएन मिश्र, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, सुरेश पपनेजा, नारायण बिष्ट, दिलीप सिंह, विवेक राय, संदीप अरोरा, दिनेश भाटिया,सुनीता कश्यप, सिमरनदीप कौर मौजूद थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img