03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, अनुपूरक बजट सहित इन प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

एफ एन एन, देहरादून : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज सोमवार को आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पेश होने वाले अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके साथ ही कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

  • राज्य आंदोलनकारियों के तेवर तल्ख

10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के मुद्दे पर राज्य आंदोलनकारियों के तेवर तल्ख हैं। इस मामले में सबकी नजरें उत्‍तराखंड सरकार के रुख पर हैं। सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है। यह बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को शाम चार बजे होगी। बैठक में सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक, शहरी विकास विभाग की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत देहरादून में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण और नई राजस्व संहिता का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए रखा जा सकता है।

बैठक में सौंग बांध परियोजना के पुनर्वास एवं विस्थापन के प्रस्ताव, विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली, विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों पर भी चर्चा हो सकती है।

  • यह सरकार का विषय, किसे कितना देना है क्षैतिज आरक्षण

राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि क्षैतिज आरक्षण का विषय राज्य सरकार का है। किसे और कितना आरक्षण देना है, यह सरकार को तय करना है।

एक बयान में भाजपा नेता जुगरान ने कहा कि किसी भी विषय पर न्याय विभाग की राय को अंतिम नहीं माना जा सकता। 30 प्रतिशत महिला क्षैतिज आरक्षण पर भी सरकार ने न्याय विभाग की राय के विपरीत मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। अब विधानसभा में सरकार इस पर विधेयक ला रही है।

उत्तराखंड आंदोलनकारियों को दिया जाने वाला 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पूर्ण रूप से संवैधानिक है। सरकार ने विशेष श्रेणी मानते हुए क्षैतिज आरक्षण दिया है। विशेष श्रेणी के आधार पर ही स्वतंत्रता के बाद स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को यह आरक्षण दिया जा रहा है।

  • फिल्म महोत्सव में होगी राज्य की फिल्म नीति पर चर्चा

गोवा में सोमवार से शुरू हो रहे फिल्म महोत्सव में उत्तराखंड भी शामिल हो रहा है। फिल्मोत्सव में मंगलवार को उत्तराखंड की फिल्म नीति पर चर्चा की जाएगी। इसमें राज्य का प्रतिनिधित्व विशेष प्रमुख सचिव सूचना, अभिनव कुमार कर रहे हैं।

गोवा में 20 से 28 नवंबर तक चलने वाले फिल्मोत्सव में 79 देशों के साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। इस आयोजन से उत्तराखंड के नैसर्गिक सौंदर्य एवं पर्यटन स्थलों की पहुंच देश व दुनिया तक होगी। इससे देश के फिल्मकार यहां शूटिंग को आकर्षित होंगे। मंगलवार को उत्तराखंड की फिल्म नीति पर होने वाली परिचर्चा में फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी शामिल होंगे।

गोवा में 20 से 28 नवंबर तक चलने वाले फिल्मोत्सव में 79 देशों के साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। इस आयोजन से उत्तराखंड के नैसर्गिक सौंदर्य एवं पर्यटन स्थलों की पहुंच देश व दुनिया तक होगी। इससे देश के फिल्मकार यहां शूटिंग को आकर्षित होंगे। मंगलवार को उत्तराखंड की फिल्म नीति पर होने वाली परिचर्चा में फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी शामिल होंगे।

 

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img