03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

…तो शिव के ‘क्रोध’ से डोली एसएसपी की कुर्सी

एफएनएन, रूद्रपर : ईमानदारी और अपनी बेदाग छवि के लिए पहचाने जाने वाले यूएस नगर के कप्तान वरिंदरजीत सिंह कुछ नेताओं के निशाने पर थे। उनकी  सोच और नजरिया कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा था। यहां तक कि उनको पसंद करने वाले कुछ बड़े अफसरों ने तक उनकी इसी कार्यशैली के चलते दूरी बना ली थी, हालांकि चर्चा तो यह भी है कि पेशे से सीए भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा से हुई नोकझोंक के बाद सियासत की गणित में एसएसपी कमजोर पड गए और  उन्हें जाना पड़ा।

नए कप्तान होंगे दिलीप सिंह कुंवर

वरिंदरजीत सिंह ने एक जनवरी 2019 को जिले की बागडोर संभाली थी। वह अपनी ईमानदार छवि के लिए पहचाने जाते हैं। अपने करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में उन्होंने डीएम डाॅ नीरज खैरवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए कई बड़े कार्यों को अंजाम दिया। वह मुख्यमंत्री की गुड बुक में थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह नेताओं के निशाने पर आ गए थे। अब वरिंदरजीतसिंह का स्थान पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर लेंगे।

नसीहत ने कराया एसएसपी का तबादला!

यह संयोग ही है कि एसएसपी की एक मामले को लेकर बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा से कहासुनी हो गई थी। एसएसपी ने जिलाध्यक्ष से यहां तक कह दिया था कि वह झूठे मामलों में एफआइआर कतई दर्ज नहीं करेंगे। संघ के करीबी कहे जाने वाले जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचायी थी। ऐसे में 24 घंटे के भीतर हुए एसएसपी के तबादले को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों के गले यह बात नहीं उतर रही है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img