03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चुनाव प्रचार सामग्री में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

एफएनएन, देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से प्रचार सामग्री में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की है। उन्होंने सभी दलों के साथ बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का भी आह्वान किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में लोकसभा के आगामी सामान्य निर्वाचन के लिए प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ सोमवार को सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपेक्षित सहयोग की अपील की।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रत्याशियों के नामांकन, घोषणापत्र एवं आचार संहिता के दौरान आयोग की गाइडलाइन दिशा निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी राजनीतिक दलों से उनके स्टार प्रचारकों की रैलियों, रोड शो एवं अन्य आयोजनों के लिए व्यय के प्रावधान संबंधी जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी दलों से प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जनता को अधिक से अधिक प्रेरित करने की अपील की।

सीविजिल एप के बारे में जानकारी दी
उन्होंने सभी दलों को आश्वस्त किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी राजनीतिक दल को किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने या किसी प्रकार की कठिनाई के समाधान को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से सक्षम अधिकारी स्तर से तत्परता के साथ सहयोग किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपील की कि प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सहयोग करते हुए प्रचार सामग्री में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस मौके पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने राजनीतिक दलों को निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी दायित्व और कई विषयों के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया। व्यय नोडल मनमोहन मैनाली ने राजनीतिक दलों के रैली, विज्ञापन प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया व्यय सीमा संबंधी जानकारी दी। बैठक में सीविजिल एप के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह, सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल एवं पंजीकृत गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img