03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Silkyara Tunnel : क्या दोबारा शुरू होगा सिलक्यारा सुरंग का निर्माण, फंसे मजदूरों को निकालने के बाद से बंद है काम

एफएनएन, उत्तरकाशी: चारधाम आलवेदर रोड परियोजना की सिलक्यारा पोलगांव बड़कोट सुरंग का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह से बंद है। सुरंग का निर्माण कार्य कब शुरू होगा। इसको लेकर अभी अनिश्चितता की स्थिति है। बस सिलक्यारा में मौजूद कंपनी के कुछ श्रमिक इसी इंतजार में बैठे हैं कि सुरंग निर्माण शुरू करने के आदेश जल्द ही मिल जाएंगे।

अभी तक सुरंग निर्माण को लेकर आदेश न मिलने पर सिलक्यारा सुरंग निर्माण में लगी मशीनों और श्रमिकों को नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी अपनी दूसरी परियोजनाओं में भेज रही हैं। जो मशीनें किराये पर ली हैं उन मशीनों को भेज दिया गया है। ठेकेदार के अंतर्गत काम करने वाले करीब 200 श्रमिक बीते वर्ष दिसंबर माह में ही घर भेज दिए गए हैं। सिलक्यारा सुरंग में काम करने वाले स्थानीय निवासी भी सिलक्यारा सुरंग निर्माण शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सिलक्यारा सुरंग निर्माण के आदेश का इंतजार

सिलक्यारा के निकट गिनोटी गांव निवासी धीरपाल सिंह जयाडा कहते हैं कि वह भी सुरंग निर्माण कंपनी में काम करते हैं लेकिन, हर दिन कंपनी के कार्यालय में आ रहे हैं। बस केवल यही इंतजार किया जा रहा है कि कब काम शुरू हो। कब दिल्ली से सुरंग निर्माण शुरू करने के लिए आदेश आए। जिससे यह महत्वाकांक्षी परियोजना जल्द से जल्द पूरी हो सके।

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में कृषि और उद्यान भूमि खरीद पर रोक, आदेश जारी

लोकसभा चुनाव के बाद सुरंग निर्माण की मिलेगी अनुमति!

स्थानीय निवासी सुनील बिजल्वाण ने कहा कि निर्माण को लेकर कब अनुमति मिलती है इसको लेकर अभी कुछ पता नहीं है। कंपनी के कुछ अधिकारी कह रहे हैं कि फरवरी माह से काम शुरू हो सकता है। कंपनी में तैनात एक मशीन आपरेटर दीपक कुमार ने कहा कि वह पिछले डेढ़ माह से खाली बैठे हुए हैं। उनके हाथों को काम चाहिए। कंपनी ने उन्हें दिसंबर माह की वेतन तो दी है। लेकिन, उन्हें अच्छा नहीं लग रह है कि वह बिन काम किए पैसा ले रहे हैं।

अब उन्हें यही लगता है कि फिलहाल कंपनी उन्हें किसी अन्य परियोजना में भेज देगी। उन्हें इस बात की भी आशंका है कि अगर फरवरी मार्च तक काम करने की अनुमति नहीं मिल पाई तो यह तय है कि लोकसभा चुनाव के बाद ही सुरंग निर्माण की अनुमति मिल पाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img