03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

जुबिन नौटियाल के ‘ मेरे घर राम आए हैं’ भजन को पीएम मोदी ने सराहा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में जौनसार बावर के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का ‘मेरे घर राम आए हैं’ भजन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर विडियो शेयर करते हुए जुबिन नौटियाल और पूरी टीम को बधाई दी।

एक्स पर किए गए ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि ‘भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राम मय हो गया है। राम लला की भक्ति से ओत-प्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।’

यह भी पढ़ें… सिलक्यारा टनल हादसे के श्रमिक को एम्स में मिला नया जीवन, पुष्कर को नहीं पता था दिल में बना है जन्म से छेद

वहीं, जुबिन नौटियाल ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि देश की महान जनता के प्रति आपके अथाह प्रेम व श्री राम के प्रति आपकी अटूट आस्था से प्रेरित होकर आज देश का हर वर्ग भक्ति से जुड़ रहा है। उन्होंने लिखा मुझे भी इसका एक हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है! फलस्वरुप मेरा यह गीत ‘ मेरे घर राम आए हैं’ आप व संपूर्ण देशवासियों को समर्पित है। आपके स्नेह पूर्ण प्रेरणा भरे संदेश के लिए मैं आभारी हूं।

जुबिन नौटियाल के पिता भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बड़े गौरव का क्षण है कि प्रधानमंत्री ने उनके बेटे के श्री राम भजन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह गीत राम भक्तों का एंथम बन गया है। कहा कि प्रधानमंत्री के साथ देश की जनता का भी प्यार इस मधुर भजन को मिल रहा है। पूरा परिवार बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

यूट्यूब पर 11 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके

बता दे कि जुबिन नौटियाल जौनसार बावर के चकराता तहसील क्षेत्र के क्यारी गांव के निवासी हैं। उनके द्वारा गाए भजन ‘ मेरे घर राम आए हैं ‘ को यूट्यूब पर अब तक 11 करोड़ 2 लाख 2330 लोग देख चुके हैं।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img