03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पहले बेटे को गला दबाकर मारा, फिर खुद फांसी पर झूल गई

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : ट्रांजिट कैम्प की महिला अपने ही कलेजे के टुकड़े की हत्यारिन बन गयी। उसने अज्ञात कारणों के चलते पहले अपने मासूम पुत्र की तकिया से दबाकर हत्या की और फिर फंदे से लटककर खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना को लेकर लोगों में चर्चाएं हैं। इधर, बेटे और महिला का शव देख स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जांच की जा रही है। मेवा राम निवासी शिवनगर, सिलाई का काम करते हैं। तीन दिन पहले उनकी 28 वर्षीय पत्नी काजल पुत्र छह वर्षीय कुलदीप को लेकर खेड़ा चचिया ससुर के घर खेड़ा चले गई थी।

बुधवार रात को सभी ने खाना खाया और सोने चले गए। बताया जा रहा है कि देर रात काजल ने पहले अपने 6 साल के बेटे कुलदीप का तकिया से दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कमरे के रोशनदान में फंदा लगाया और लटक गई। गुरुवार सुबह चचिया ससुर और अन्य स्वजनों ने काजल को लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। यही नही मासूम कुलदीप भी मरा मिला। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी ने मामले में पूछताछ की। साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि बेटे की गला घोंटकर हत्या के बाद महिला ने खुद आत्महत्या की है। मामले की जांच सौंप दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img