एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर विधानसभा सीट से भाजपा के शिव अरोरा की 19836 से जीत हुई है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को 40884 मत मिले और शिव अरोरा को 60720 वोट मिले।
निर्दलीय विधायक राजकुमार ठुकराल को 26945 मत ही प्राप्त हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की जिले में रिकार्ड मतों से जीत हुई है। अनुकूल माहौल के बाद भी कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ गई। शिव अरोरा के एलायंस स्थित आवास पर जश्न का माहौल है।