03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरीश रावत ने मांगी माफी, कहा-अर्जित नहीं कर पाया जनता का विश्वास, वादे पूरे करने का मौका गंवाया

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लालकुंआ विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। एक तरह से वे कांग्रेस का चेहरा थे। वहीं, बीजेपी का चेहरा और सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से, आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम पद के लिए घोषित चेहरा कर्नल (से.नि.) अजय कोठियाल भी चुनाव हार गए हैं। इस हार के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया में भावुक पोस्ट शेयर की। साथ ही जनता से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं जनता का विश्वास नहीं जीत पाया। साथ ही जनता से किए गए वायदों को पूरा करने करने का भी मौका गंवा चुका हूं।

हरीश रावत ने लिखा कि-लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी है। मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से जिनमें बिंदुखत्ता, बरेली रोड के सभी क्षेत्र सम्मिलित हैं, क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे उनसे मैंने किये, उनको पूरा करने का मैंने अवसर गवा दिया है।
उन्होंने आगे लिखा कि-बहुत अल्प समय में आपने मेरी तरफ स्नेह का हाथ बढ़ाने का प्रयास किया। मैं अपने आपको आपके बड़े हुए हाथ की जद में नहीं ला पाया।

कांग्रेसजनों ने अथक परिश्रम कर मेरी कमजोरियों को ढकने और जनता के विश्वास को मेरे साथ जोड़ने का अथक प्रयास किया उसके लिए मैं अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। एक बार राजनीति स्थिति में स्थायित्व आ जाए, लोगों का ध्यान अपने दैनिक कार्यों पर आ जाए तो मैं, लालकुआं क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने के लिए उनके मध्य पहुंचूंगा। उन्होंने मुझसे श्रेष्ठ उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुना है उनको और उनके द्वारा चयनित उम्मीदवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई और आगे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img