03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्कूल में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका के बीच जांच जारी

एफएनएन, गुरुग्राम : गुरुग्राम के राजकीय माध्यमिक विद्यालय हेलीमंडी में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब टीचर और स्टाफ स्कूल पहुंचे. परिसर के अंदर एक 20 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला. फर्श पर चारों ओर खून फैला देखकर स्टाफ दहशत में आ गये और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

सिर पर वार कर हत्या की आशंका: पुलिस के अनुसार युवक की हत्या किसी भारी वस्तु से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर की गई है. घटनास्थल की स्थिति देखकर यह साफ है कि वारदात बेहद बेरहमी से अंजाम दी गई. पुलिस ने घटनास्थल को तुरंत सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया.

मृतक यूपी निवासी: वहीं, मृतक की पहचान 20 वर्षीय रवि के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला था. सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया. परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गए. परिजनों ने बताया कि रवि रात से लापता था.

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड जांच में जुटी: वहीं, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया है. पुलिस ने पूरे स्कूल परिसर की घेराबंदी कर दी है और हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है. रवि के कपड़े और आसपास के निशानों को भी जांच में शामिल किया गया है.

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा हत्या का राज: पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रवि स्कूल तक कैसे पहुंचा और किसके साथ आया था. शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि किसी ने उसे रात में बुलाकर स्कूल परिसर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

इलाके में दहशत का माहौल: घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोग सदमे में हैं. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा. पूरे मामले में गुरुग्राम पुलिस के PRO संदीप ने कहा कि, “फिलहाल गुरुग्राम पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.”

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img