03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुंबई में एनसीपी शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

दो हमलावर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश, शरद पवार ने हत्याकांड पर जताई चिंता, मांगा सीएम का इस्तीफा

एफएनएन ब्यूरो, मुम्बई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अजित गुट के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर तीन हमलावरों ने बाबा पर फायरिंग की और फरार हो गए। गंभीर घायल हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बाबा सिद्दीकी को लगीं तीन गोलियां

बाबा सिद्दीकी को हमलावरों ने तीन गोलियां मारीं। एक गोली उनके सीने में लगी, जबकि दो गोलीं उनके पेट में जा घुसीं। पुलिस के मुताबिक कुल चार हमलावर थे।  इनमें से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी दो की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि कुल छह राउंड गोलियां चलाई गईं। आरोपी मिर्च स्प्रे भी साथ ले गए थे। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक-एक पिस्टल भी बरामद हुई है।

9.9 एमएम पिस्टल से चली थीं बुलेट्स

पुलिस के अनुसार, वारदात में 9.9 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। जांच जारी है।

अस्पताल के बाहर भारी भीड़, बेटे जीशान ने की संयम बरतने की अपील

बांद्रा वेस्ट स्थित लीलावती अस्पताल के बाहर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया है। बेटे जीशान सिद्दीकी ने समर्थकों से संयम बरतने, अफवाहें नहीं फैलाने और अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।

सीएम शिंदे ने किया क्राइम ब्रांच से जांच कराने का ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक हमलावर उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा से है। तीसरे हमलावर को पकड़ने के लिए भी पुलिस तत्परता से जुटी है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। पॉलिटिकली हाई प्रोफाइल इस हत्याकांड की जांच मुम्बई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम फड़णवीस और सेलिब्रिटीज, अजित पंवार ने रद्द किए कार्यक्रम

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे। डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी रविवार के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त भी रात में ही लीलावती अस्पताल पहुंच गए।

शरद पवार ने जताई गहरी चिंता

एनसीपी नेता शरद पवार ने पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या पर गहरी चिंता जताते हुए एक्स पर ट्वीट कर कहा कि राज्य की ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था के लिए शिंदे सरकार और भाजपा को घेरा है। घटना की गहन जांच की मांग के साथ ही कानून-व्यवस्था में विफलता की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री शिंदे से इस्तीफा भी मांगा है।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img