03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव बनाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी का मां मनसा जागरण मंडली ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा काशीपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी आशीष अरोरा बॉबी को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर आज मां मनसा जागरण मंडली काशीपुर के तत्वाधान में डॉक्टर लाइन स्थित पंडित सचिन शर्मा के कार्यालय पर श्री बॉबी का समस्त पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जनता के आशीर्वाद से बनाते हैं। आज जनता भाजपा सरकार से परेशान एवं हताश नजर आ रही। उन्होंने कहा कि चार बार के विधायक ने क्षेत्र का बंटाधार कर दिया है।

क्षेत्र की जनता भी इस बार परिवर्तन की लहर में है और कांग्रेस की ओर कदम बढ़ा चुकी है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से आशीर्वाद स्वरूप टिकट की मांग की है। यदि कांग्रेस पार्टी उन पर विश्वास जताती है तो काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक मतों से कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज कराएगी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष अरोरा बॉबी का स्वागत करने वालों में मां मनसा जागरण मंडली के अध्यक्ष गोविंद राम, संस्थापक शांति प्रसाद प्रजापति, सुनील रावत, बलराम, रवि कुमार चिंटू , पंडित सचिन शर्मा, सुमित यादव, बबलू सक्सेना, रितेश यादव, लकी, हैरी खरबंदा, पारस, संजीत यादव, आकाशगंगा, मोहन कुमार व जय सिंह गौतम, मंसूर अली मंसूरी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img