03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड राज्य चिकित्सा महानिदेशालय का वरिष्ठ सहायक छह हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एफएनएन ब्यूरो-हल्द्वानी,नैनीताल-उत्तराखंड।उत्तराखंड ऱाज्य चिकित्सा महानिदेशालय के वरिष्ठ सहायक को मंगलवार को विजिलेंस टीम ने छह हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

एक शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के एवज में वरिष्ठ सहायक, महानिदेशालय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मुकेश कोटियाल ने ₹8,500 रिश्वत मांगी थी। ₹2500 कोटियाल को पहले ही दे दिए गए थे। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने मंगलवार को निदेशालय के दफ्तर में छापा मारा तो कोटियाल उक्त व्यक्ति से छह हजार रुपये बतौर सुविधा शुल्क नगद ले रहा था।

बताते चलें कि ये नोट वही थे जिन पर खास कलर लगा हुआ था और विजिलेंस टीम ने ही शिकायतकर्ता को रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथों पकड़ने के मक़सद से दिए थे। वरिष्ठ सहायक कोटियाल के विरुद्ध संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवा दिया गया है।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img