03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कल से विधानसभा परिसर के चारों ओर लगेगी धारा-144, यूसीसी पर विपक्ष बनाएगा रणनीति

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : पांच फरवरी से विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में धारा-144 लागू रहेगी। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया, सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान निर्धारित क्षेत्र में संगठनों व समुदायों के प्रदर्शन गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी।

भीड़ लगाने सहित किसी भी प्रकार की नारेबाजी, लाउडस्पीकर का प्रयोग, सरकारी इमारतों पर नारे लिखना प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार के जुलूस, प्रदर्शन, सार्वजनिक सभा को बिना पूर्व अनुमति के नहीं किया जा सकेगा।

  • कार्यमंत्रणा समिति की बैठक

वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रविवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में सदन का बिजनेस तय होगा। कार्यमंत्रणा की बैठक के साथ ही स्पीकर विधायक मंडल दल के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगी।

इस बैठक में वह सभी दलों के नेताओं से सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए सहयोग की अपील करेंगी। सत्र के आठ फरवरी तक चलने की संभावना है। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में नेता सदन संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विस सदस्य प्रीतम सिंह, मोहम्मद शहजाद, खजानदास और उमेश शर्मा काऊ शामिल होंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

बैठक सुबह 11.30 बजे से होगी। सूत्रों के मुताबिक, पहले दिन निधन पर शोक के प्रस्ताव आएंगे। छह फरवरी को समान नागरिक संहिता और राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण के दो विधेयक पेश होंगे।

  • यूसीसी पर विपक्ष बनाएगा रणनीति, वरिष्ठ नेताओं को भी न्योता

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रविवार शाम को अपने सरकारी आवास पर कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। बैठक में धामी सरकार द्वारा लाए जा रहे समान नागरिक संहिता विधेयक को लेकर खासतौर पर रणनीति बनेगी। इस पर मंथन करने को आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हीरा सिंह बिष्ट, नव प्रभात, मंत्री प्रसाद नैथानी, दिनेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया है। बैठक में यूसीसी के अलावा भू कानून, कानून व्यवस्था समेत कई अन्य मुद्दों को विपक्ष धार देगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img