03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर में 25 अप्रैल की रात एक व्यक्ति के घर के बाहर गोली चलाई गई। पीड़ित कमल परमार के मुताबिक आरोपी मनीष परिहार कार से मौके पर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गोली घर की सीढ़ियों पर जा लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के समय पीड़ित और उनका परिवार घर के पास ही मौजूद था, लेकिन सौभाग्य से सभी सुरक्षित बच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 बोर की रिवॉल्वर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया।

सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Hot this week

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img