03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एसडीएच में अब प्लाज्मा थेरेपी से इलाज

एफएनएन, हल्द्वानी : एसटीएच से राहत भरी खबर है। गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार अब प्लाज्मा थैरेपी से किया जाएगा। डा. सुशीला तिवारी राजकीय
चिकित्सालय में ब्लड बैंक को लाईसेंस मिलने के उपरांत एसटीएच में गंभीर कोरोना संक्रमित रोगियों का प्लाज्मा थैरेपी से उपचार शुरू हो गया है। लाइसेंस मिलने के उपरांत एसटीएच में दो गंभीर रोगियों का प्लाज्मा थैरेपी
से उपचार किया गया। उपचार के उपरांत दोनों मरीज स्वस्थ हैं।

निमोनिया व सांस लेने में थी दिक्कत

दो मरीजों में से एक मरीज का ब्लड प्रेशर कम व दूसरे मरीज को निमोनिया व सांस लेने में दिक्कत की शिकायत थी तथा कई औषधिया देने के बाद भी उक्त मरीजों की हालत में सुधार नही हो पा रहा था जिस पर दोनों मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने का निर्णय लिया गया। मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने के लिए चिकित्सालय
प्रबंधन ने कमलुआगांजा के डोनर जिसका रक्त ग्रुप भी इन रोगियों से मेल खाता था, को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए अनुरोध किया जिसपर वह प्लाज्मा डोनेट करने को राजी हो गया। डोनर ने 400 एमएल प्लाज्मा डोनेट किया।

200-200 एमएल प्लाज्मा चढ़ाया गया

चिकित्सा अधीक्षक डा. अरूण जोशी ने बताया कि दोनों गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों को 200-200 एमएल प्लाज्मा चढ़ाया गया है। वर्तमान में उक्त दोनों
रोगियों के स्वास्थ में सुधार है तथा वर्तमान में चिकित्सालय में भर्ती 40 मरीजों की हालत गंभीर है। जिन्हें विभिन्न आईसीयू तथा वरिष्ठ
चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। चिकित्सा अधीक्षक डा. जोशी ने बताया कि एसटीएच में प्लाज्मा थैरेपी शुरू होने से गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में कापफी मदद मिलेगी।

स्वस्थ रोगियों से किया जा रहा है संपर्क

संक्रमण को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए रोगियों से लगातार दूरभाष से संपर्क किया जा रहा है। इनकी काउंसिलिंग कर प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही एसटीएच से स्वस्थ हुए कोरोना संक्रमित रोगियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना प्लाज्मा डोनेट कर गंभीर कोरोना संक्रमित रोगियों के उपचार में मदद करें। चिकिसालय में अभी ऐसे रोगी हैं जिनको प्लाज्मा थेरेपी दी जा सकती है।

Hot this week

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Ramesh Pokhriyal निशंक बोले- मैं हमेशा मेन लाइन में हूं, साइडलाइन होने का सवाल नहीं

एफएनएन, देहरादून : Ramesh Pokhriyal पूर्व केंद्रीय मंत्री और...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Delhi के वेलकम में बड़ा हादसा, इमारत की बालकनी गिरी ; एक बच्चा घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Delhi के वेलकम इलाके में...

Topics

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img