03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हिसाब दो योगी जी !

Spread the love

  • उत्तर प्रदेश सरकार को उन्हीं के एक विधायक ने मुश्किल में डाला
  • मांगा, तीन साल में हुई ब्राह्मणों की हत्या और कार्रवाई का लेखा- जोखा

एफएनएन,लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को उन्ही के एक विधायक ने मुश्किल में डाल दिया है। इस विधायक ने सरकार के पिछले 3 साल के कार्यकाल में हुई ब्राह्मणों की हत्या का हिसाब मांगा है। हिसाब ऐसे समय मांगा गया है जबकि हाल ही में गिरफ्तार भदोही के विधायक विजय मिश्रा सरकार पर ब्राह्मणों के उत्पीड़न और अपनी हत्या का अंदेशा जताकर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। खैर, लेखा जोखा मांगने वाले विधायक सुलतानपुर की लम्भुआ विधानसभा से ताल्लुक रखते हैं। विधायक देवमणि द्विवेदी ने विधानसभा में नियम 56 के अंतर्गत यह सवाल उठाया है। द्विवेदी ने इस बाबत चार दिनी मानसून सत्र में जवाब को लेकर 16 अगस्त को पत्र दाखिल किया है। उन्होंने चार दिनी मानसून सत्र में प्रदेश के गृह मंत्री यानी सीएम योगी आदित्यनाथ से छह प्रश्नों में ब्राह्मणों की हत्या के कारण और उसका पूरा हिसाब मांगा है। भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने प्रमुख सचिव विधानसभा के पास अपना पत्र प्रेषित किया है।
प्रदेश के गृह मंत्री से जवाब मांगा गया है। सोशल मीडिया पर विधायक का पत्र भी वायरल हुआ है। बता दें कि प्रदेश में ब्राह्मणों की लगातार हो रही हत्याओं से भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी काफी बेचैन हैं।

क्या पूछा है द्विवेदी ने सरकार से

द्विवेदी ने सरकार से पूछा है कि योगी सरकार के कार्यकाल में कितने ब्राह्मणों की हत्या हुई ? इन हत्याओं को अंजाम देने वाले कितने लोग पकड़े गए ? प्रदेश सरकार इनमें से कितने लोगों को सजा दिलाने में सफल रही ? ब्राह्मणों की सुरक्षा को लेकर सरकार की रणनीति क्या है ? क्या ऐसी हालत में सरकार ब्राह्मणों को शस्त्र लाइसेंस देने में प्राथमिकता देगी ? अभी तक इस सरकार के कार्यकाल में कितने ब्राह्मणों ने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया है ? और कितनों को लाइसेंस जारी हो गया है ?

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img