03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सिंचाई नहर में उत्तराखंड पुलिस के रिटायर्ड दरोगा का शव मिलने से हड़कंप

Spread the love

एफएनएन, रामनगर: शनिवार सुबह शहर के हाथी नगर क्षेत्र के पास स्थित सिंचाई नहर में उत्तराखंड पुलिस के एक रिटायर्ड दरोगा का शव मिला. शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान 63 वर्षीय जगमोहन सिंह रावत के रूप में हुई है. जगमोहन सिंह रावत मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे. वे पिछले कुछ वर्षों से रामनगर की बिहार कॉलोनी चोरपानी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे.

जगमोहन सिंह रावत उत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षक (दरोगा) के पद से करीब तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे. रावत ने अपनी सेवा के दौरान रामनगर कोतवाली में हेड मोहर्रिर के पद पर कार्य किया था. इसके बाद उन्हें पदोन्नति के बाद दरोगा बनाया गया. उन्होंने रामनगर सीओ कार्यालय में पेशकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं थी.

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने जब सिंचाई नहर में शव को देखा. जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

सीओ रामनगर नितिन लोहनी ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा यह स्पष्ट करना अभी जल्दबाज़ी होगी कि यह हादसा था या फिर इसके पीछे कोई साजिश है, लेकिन हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है.

Hot this week

Dhami cabinet का बड़ा फैसला, अरेबिया मदरसों का सरकारी अनुदान होगा बंद

एफएनएन, देहरादून : Dhami cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Mussoorie से लौटते समय युवक गहरी खाई में गिरा, SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून : Mussoorie से देहरादून लौट रहे एक...

LUCC chitfund घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

एफएनएन, देहरादून : LUCC chitfund उत्तराखंड के चर्चित LUCC...

Topics

Dhami cabinet का बड़ा फैसला, अरेबिया मदरसों का सरकारी अनुदान होगा बंद

एफएनएन, देहरादून : Dhami cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Cheque Bounce मामले में 3 महीने जेल, 7.35 करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया

एफएनएन, नई दिल्ली : Cheque Bounce बॉलीवुड अभिनेता राजपाल...

Dehradun में केसी वेणुगोपाल का बीजेपी पर हमला, बोले- जनता बदलाव चाहती है

एफएनएन, देहरादून : Dehradun अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)...

17 july को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, छात्रों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img