03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आतिशी को मिला शिक्षा तो सौरभ भारद्वाज संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ

एफएनएन, दिल्ली : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और विधायक आतिशी ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। दोनों ही नेताओं को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

आतिशी को शिक्षा और सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य मंत्रालय संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही आतिशी को लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग और पर्यटन विभाग भी सौंपा गया। वहीं, सौरभ भारद्वाज को स्वास्थ्य के साथ-साथ शहरी विकास, जल और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली की कैबिनेट में नियुक्त करने की अनुमति दे दी हैं। CM केजरीवाल ने दोनों नेताओं को कैबिनेट में शामिल करने का प्रस्ताव दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भेजा था, जिसे मंजूर करने के बाद यह प्रस्ताव राष्ट्रपति के पास भेजा गया था।

  • मनीष सिसोदिया ने हाल ही में दिया था इस्तीफा

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 8 घंटे तक लंबी पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद सिसोदिया को सीबीआई कस्टडी में भेजा गया था। इसी दौरान सिसोदिया ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। सिसोदिया के साथ-साथ सत्येंद्र जैन ने भी इस्तीफा दिया था। सीबीआई की कस्टडी खत्म होने के बाद सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सिसोदिया और जैन के इस्तीफे के बाद ही सौरभ भारद्वाज और आतिशी को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा हैं। बता दें कि सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सिसोदिया और जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर भी आम आदमी पार्टी की ओर से सवाल उठाए जा रहे थे, जिसके बाद जेल अधिकारी ने बयान जारी करते हुए कहा था कि उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img