03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सर्दी बढ़ते ही बढ़ा कोरोना का खतरा, हल्द्वानी-अल्मोड़ा में 2-2 मौतें

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी/अल्मोड़ा : सर्दी बढ़ते ही पहाड़ पर कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। बुधवार को हल्‍द्वानी में 56 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें छह लोग रामनगर के हैं। वहीं, एसटीएच कोवि़ड हास्पिटल अल्मोड़ा और हलद्वानी के कोविड बेस अस्‍पताल में भर्ती दो-दो कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

हल्द्वानी के बेस अस्पताल में इस समय 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी ने बताया कि अंबिका विहार निवासी 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें कोरोना के साथ ही दमा व हार्ट संबंधी बीमारियां भी थीं। वहीं, पीलीकोठी निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित होने के साथ ही डायबिटीज, सांस संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे। डा. जोशी ने बताया कि इस समय पांच से आठ मरीज प्रतिदिन भर्ती हो रहे हैं।

इधर बेटे की बरात गई उधर चल बसा कोरोना संक्रमित बुजुर्ग बाप

अल्मोड़ाः जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को यहां कोविड अस्पताल में भर्ती दो लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में एक दूल्हे का पिता और दूसरा होम आइसोलेशन में रह रहा 38 साल का मरीज है। अल्मोड़ा जिले के खोल्टा निवासी 71 साल के बुजुर्ग की कुछ समय का स्वास्थ्य कुछ समय से खराब चल रहा था। बुधवार सुबह उनके बेटे की बरात अल्मोड़ा से गरुड़ को रवाना हुई। दिन में बुजुर्ग की तबियत बिगड़ने पर उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया। यहां कोरोना टेस्ट कराया गया जो पॉजिटिव निकला। इस पर  बुजुर्ग को कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।

ऊधमसिंह नगर में 18 नए कोरोना मरीज मिले

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले में बुधवार को 18 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डा. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पूरी गंभीरता से पालन करना अति आवश्यक है। वरना सर्दियों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। यदि किसी को भी सर्दी-जुकाम, बुखार आदि के लक्षण है तो वह राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण की जांच करवा सकता है। एसीएमओ डा. हरेंद्र मलिक ने बताया कि बुधवार को बाहर से आए करीब 400 लोगों की कोरोना जांच की गई।

दिनेशपुर में कोरोना+ छात्र को किया होम क्वारंटाइन

दिनेशपुर : यहां एक छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को छात्र के घर जाकर उसे अगले कुछ रोज तक ‘होम क्वारंटाइन’ करवा दिया है।

 

 

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img