03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की: सामान के पैकेट उठाने वाली मशीन के नीचे दबकर एक मजदूर की हुई मौत, कानों में लगी मिली मोबाइल की लीड

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, झबरेड़ा: रुड़की के झबरेड़ा में सामान के पैकेट उठाने वाली मशीन के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने फैक्टरी पहुंचकर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर स्थिति को संभाला।

जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बूढ़पुर नूरपुर गांव के समीप एक पेपर बनाने की फैक्टरी है। बूढ़पुर निवासी सोहित(22) इसी फैक्टरी में नौकरी करता था। सोमवार को उसकी रात की ड्यूटी चल रही थी। देर रात वह कानों में मोबाइल की लीड लगाकर कार्टन के पैकेट बिछाकर लेट गया। इसी दौरान पेपर के पैकेट उठाने वाली ट्रैक्स मशीन ने पैकेट उठाए तो मजदूर मशीन की चपेट में आकर उसके नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मजदूर की मौत की सूचना उसके परिजनों को लगी तो फैक्टरी में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए बूढ़पुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण फैक्टरी मालिक के खिलाफ कारवाई करने व उनसे वार्ता की जिद्द पर अड़े रहे।

मृतक घर बसाने के लिए कर रहा था नौकरी 

सोहित के तीन भाई और भी है। वह दो भाइयों से छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। सोहित मजदूर के पिता का स्वर्गवास पहले ही हो चूका है। इसलिए फैक्टरी में नौकरी कर वह अपना घर बसाने के लिए शादी के लिए पैसा इकट्ठा कर रहा था, लेकिन उसको क्या पता था कि शादी से पहले ही उसकी मौत हो जाएगी।

कानों में मोबाइल की लीड लगी मिली

कानों में मोबाइल फोन की लीड लगाकर काम करना उसके लिए खतरनाक साबित हुआ। मजदूर की मौत के बाद भी उसके कानों में मोबाइल की लीड लगी हुई थी।
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img