03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rudraprayag में SDRF का सफल रेस्क्यू, 30 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति की बचाई जान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मंगलवार को SDRF की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति अचानक गहरी खाई में गिर गया था, जिसके बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने पर SDRF की टीम अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि व्यक्ति लगभग 30 मीटर गहरी खाई में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। दुर्गम और खतरनाक भूभाग के बावजूद SDRF जवानों ने विशेष उपकरणों की सहायता से खाई में उतरकर घायल तक पहुंच बनाई और उसे स्ट्रेचर के जरिए सुरक्षित ऊपर लाया।

रेस्क्यू के बाद घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे के इलाज के लिए जिला पुलिस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान सुखदेव सिंह भंडारी निवासी पाबौ, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

वहीं, SDRF ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी एक सफल बचाव अभियान चलाया। देर रात चार युवक मुख्य पैदल मार्ग छोड़कर शॉर्टकट रास्ते से निकल गए और रास्ता भटककर नदी के दूसरी ओर दुर्गम क्षेत्र में फंस गए। अंधेरे और कठिन परिस्थितियों में फंसे युवकों ने मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

मोबाइल फोन के जरिए यात्रियों से संपर्क स्थापित कर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई और कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद चारों युवकों को सुरक्षित खोजकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। सुरक्षा कारणों से सभी को रात में लिनचोली में ही ठहराया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

SDRF अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान केवल निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और किसी भी प्रकार के शॉर्टकट या अनधिकृत रास्तों से बचें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Hot this week

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img