03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Haridwar के डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह हटाए गए, शिकायतों की जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय समिति

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन ने जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) अतुल प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पंचायती राज निदेशालय, देहरादून से संबद्ध किया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

डीपीआरओ के पद का अतिरिक्त प्रभार अब हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ललित नारायण मिश्रा को सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि कार्यों में कथित लापरवाही और विभिन्न शिकायतों के चलते शासन ने यह कदम उठाया है। हरिद्वार के कुछ लोगों द्वारा भेजी गई शिकायतों के आधार पर मामले का संज्ञान लिया गया।

प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए शासन ने अतुल प्रताप सिंह को पद से हटाया है और मामले की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। जांच समिति में ध्रुव मोहन सिंह राणा, राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी और शशि सिंह को शामिल किया गया है।

यह समिति जल्द ही हरिद्वार का दौरा कर शिकायतों की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल डीपीआरओ की जिम्मेदारी सीडीओ ललित नारायण मिश्रा संभालेंगे। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग में स्थायी नियुक्ति को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img