03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के 21 और तुंगनाथ के 2 मई को खुलेंगे कपाट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पंचांग गणना से तिथि तय हुई। वहीं दो मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के मंदिर के कपाट खुलेंगे।

सोमवार को बैसाखी के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि भी तय की गई। दो मई को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे।

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह 9 बजे से द्वितीय केदार मद्महेश्वर की पूजा शुरू हुई। आचार्यगणों की ओर से कपाट खुलने की तिथि के लिए पंचांग गणना की। कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित करने के बाद दोपहर को मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को पुष्परथ पर विराजमान किया जाएगा।

दूसरी तरफ तृतीय केदार तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में पंचपुरोहितों की ओर से पंचांग गणना के आधार पर तृतीय केदार के कपाट खुलने की तिथि दो मई तय की जाएगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img