Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुड़की में खूनी सड़क ने निगलीं दो दोस्तों की जिंदगियां

रुड़की में खूनी सड़क ने निगलीं दो दोस्तों की जिंदगियां

  • एक की 30 नवंबर को होनी थी शादी, मातम में तब्दील हुईं तीन परिवारों की खुशियां

एफएनएन, रुड़की।  रुड़की में शनिवार देर रात भीषण हा़दसे में एक बार फिर सड़क खून से लाल हो गई। तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराने से  उस पर सवार दोनों  युवक गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। एक युवक की इसी 30 नवंबर को शादी होने वाली थी।  हादसे से  शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिये हैं।

पुलिस के मुताबिक, अशोक नगर (ढंडेरा) निवासी दीपक जोशी (30) पुत्र बसंत जोशी और जितेंद्र दत्त सेमवाल (31) पुत्र चंडी प्रसाद( सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र) आपस में दोस्त थे। शनिवार शाम दोनों बाइक से किसी काम से रुड़की आए थे। रात करीब 10 बजे घर लौटते वक्त ढंडेरा रेलवे फाटक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनहूस खबर मिलते ही दोनों  दोस्तों के घरों और दीपककी भाव ससुरााल में कोहराम मच गया है ।

मृतक दीपक के परिजनों ने बताया कि दीपक की इसी 30 नवंबर को शादी होनी थी। हादसे से  दीपक की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। इसकी सूचना दीपक के ससुराल वालों को मिली तो वहां भी शोक छा गया। वहीं जानकारी मिली है कि दूसरे मृतक जितेंद्र की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। उसका एक बच्चा भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments