03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गुड वर्क : मटकोटा की चेकिंग में दबोचे स्मैक तस्कर

Spread the love

एफ़एनएन, रुद्रपुर : मटकोटा मोड़ पर वाहनों की चेकिंग के दौरान जब वाहनों की तलाशी ली गई तो उसमें बरेली के तीन युवकों को धर दबोचा। उनके पास से 330 ग्राम स्मैक निकली। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए थाने ले गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूला कि बरेली से आए है। यह भी बताया कि आफाक नाम के व्यक्ति से वह यह खरीदते थे। पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट, पंतनगर के एमपी सिंह ने बताया कि उनको मुखबिर की सूचना मिली कि बाइक सवार युवक स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर टीम नैनीताल हाइवे स्थित मटकोटा मोड़ पर पहुंच गए और वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। पुलिस के सख्ती से पूछने पर उन्होंने अपना नाम बरेली, थाना बारादरी, एजाजनगर गौटिया निवासी बबलू पुत्र मो. अली और नदीम खान पुत्र असलम खान तथा जिला रामपुर थाना भोट और हाल ट्रांजिट कैंप दक्ष इनक्लेव निवासी फुरकान पुत्र अकबर अली बताया है।इधर,  एसटीएफ प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह बरेली, जगतपुरा निवासी अफाक नाम के व्यक्ति से 1700 रुपये प्रति ग्राम खरीदते थे।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img