03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी पर बवाल, संसद में स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच नोकझोंक

एफएनएन, दिल्ली : देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के बाद आज संसद में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जहां सोनिया गांधी से माफी की मांग की तो वहीं कांग्रेस के सांसद भी जमकर हंगामा करने लगे। इन सब के बीच विवाद उस समय और बढ़ गया जब सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। सूत्रों के अनुसार सोनिया ने स्मृति से Don’t Talk To Me तक कह दिया। सोनिया के इतना कहते ही स्मृति भी गुस्से में लाल हो गईं और दोनों ओर से खूब बहस होने लगी।

  • सोनिया ने स्मृति से कहा- Don’t talk to me:  मीडिया रिपोर्ट

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा की कार्यवाही के दौरान भाजपा के सभी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ‘सोनिया गांधी माफी मांगो’ के नारे लगाने लगे। इसके बाद जब सदन की कार्यवाही स्थगित हुई तो सोनिया गांधी बाहर जा रही थीं लेकिन नारेबाजी के बीच सोनिया गांधी वापस लौट कर रमा देवी के पास आईं और कहा कि मेरा नाम क्यों लिया जा रहा है, अधीर रंजन चौधरी ने तो माफी मांग ली है। इसी बीच रमा देवी के पास खड़ी स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी से कहा कि मैम मैं किस तरह से आपकी मदद कर सकती हूं। इसपर सोनिया भड़क गईं और स्मृति को डांट लगाते हुए कहा कि Don’t talk to me,  इसके बाद स्मृति और सोनिया गांधी के बीच तीखी बहस हुई। ये बहस 2 से 3 मिनट चली।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img