03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पिथौरागढ़ की आरती का बजेगा देश में डंका, पहली बॉलीवुड फिल्म के साथ आ रही हैं जनता के बीच

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़ : उत्तराखंड की कई युवा प्रतिभाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही हैं। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के झुलाघाट निवासी युवा निर्देशकों राइटर आरती भट्ट अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म को लेकर जनता के बीच आ रही हैं। झूलाघाट के दोली गांव निवासी आरती भट्ट ने बालीवुड फिल्म हंड्रेड ड्रेसेज में बतौर निर्देशक व लेखिका के रूप में काम कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आरती की यह पहली फिल्म है।

सीमित संसाधनों के बावजूद आरती ने विषम परिस्थितियों में खुद के बंदोबस्त प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। आरती ने बताया कि इस फिल्म में सभी किरदार नए हैं, लेकिन अब उन्हें इस फिल्म को रिलीज करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म में कोई बड़ा एक्टर नहीं होने के कारण उन्हें फिल्म रिलीज करने में बालीवुड से सहयोग नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण उन्होंने इस फिल्म को अब सीधे जनता के सामने प्रस्तुत करने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने यूट्यूब चैनल का सहारा लिया है। आरती ने लोगों से उनके बंदोबस्त प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइव करके अपनी प्रतिक्रिया देकर सहयोग करने की अपील की है, ताकि बालीवुड में बदलाव लाया जा सके।

उत्तराखंड की बेटी आरती को अपनी पहली फिल्म को लेकर जनता से काफी उम्मीदें है। युवा निर्देशक आरती के अनुसार फिल्म को बनाने में टीम के सभी सदस्यों ने अपनी जमा पूंजी लगाई है। सभी कलाकार विभिन्न प्रांतों से है। एक अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म को जनता असीम प्यार देकर नया इतिहास रचेगी। भविष्य में आरती संस्कृति एवं परंपरा पर आधारित कुमाऊंनी वीडियो एलबम बनाकर धूम मचाना चाहती है। फिलहाल अभी अपनी फिल्म हंड्रेड ड्रेसेज की कामयाबी के बाद ही अगला कदम उठाएंगी। वही पिथौरागढ़ की बेटी आरती भट्ट ने जनता से यूट्यूब प्लेटफार्म में उनकी फिल्म हंड्रेड ड्रेसेज को अपना असीम प्यार देने का भी अपील की है।

Hot this week

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img