03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आरपीएफ ने लावारिस मिले 80,000 रुपए और लाखो का सामान वारिस को सौंपा

Spread the love

एफएनएन, बलिया : प्रभारी निरीक्षक बलिया ए के सिंह ने ट्रेन में लावारिस मिले अस्सी हजार रुपए और लाखों का सामान उसके वारिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बलिया ए के सिंह के साथ उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा स्टाफ अनिल यादव, अमित मिश्रा, मनीष राय , हरिराम यादव के साथ गस्त व निगरानी पर थे। उसी दौरान बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी संख्या 04055 के कोच संख्या S4 की सीट नंबर 59 पर काले कलर का पिट्ठू बैग लावारिस हालत में दिखा। यात्रियों ने भी सामान पर दावा नहीं किया। उक्त के बारे में पूछताछ किया गया तो किसी ने अपना होना नहीं बताया । बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें एक मोबाइल फोन, एक पासपोर्ट जिस पर अनुज गुप्ता का नाम अंकित था, अंकिता के नाम से ई टिकट जो आनंद विहार से बलिया तक था, मिले। इसके अलावा बैग में 1200 यूएस डॉलर जिसकी कीमत बाजार में 80000 रुपए है, कपड़े, काजू आदि सामान जिसकी कीमत लगभग एक लाख बीस हजार रुपए है, मिले।

टिकट में अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो यात्री ने अपना बैग ट्रेन में भूलवश छूट जाने की बात कही और बताया कि वह इराक मे रहकर नौकरी करता है उक्त यात्री द्वारा बताया गया कि दिल्ली से उक्त ट्रेन में बलिया तक यात्रा थी। यात्री को रेलवे सुरक्षा बल बलिया में बुलाया गया। उचित पहचान कर यात्री अनुज गुप्ता निवासी ग्राम बस्ती बुजुर्ग थाना सिकंदरपुर जिला बलिया द्वारा बताए गए सामान से बैग में रखे सामानों का मिलान कराया गया। इसके बाद बैग युवक के सुपुर्द कर दिया गया।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img