03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कानपुर के छह अन्य रूटों पर 20 और ई-बसें 20 दिसंबर से

एफएनएन, कानपुर : कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड की बैठक में सिकठिया से बड़ा चौराहा वाया घंटाघर तक ई-बस चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। यह भी बताया गया कि न्यूनतम किराया पांच रुपये होगा। इलेक्ट्रिक बस सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक डीबी सिंह ने दो कदम के 10 रुपये जैसी बात को अफवाह बताया। कहा कि दिसंबर अंत तक 20 और ई-बसें शुरू होने से कुल 60 बसें चलने लगेंगी। पहले चरण में 100 में 60 बसें चलेंगी। धीरे-धीरे संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं पहले से चल रहीं 20 बसें जाम और अतिक्रमण की वजह से स्पीड नहीं पकड़ पा रही हैं।

  • गुटखा खाकर या लेकर गए तो उतारे जाओगे

इलेक्ट्रिक बस सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक डीबी सिंह के मुताबिक ई-बसों में सफाई का बेहद ध्यान रखा जा रहा है। कोई यात्री गुटखा खाते या किसी की जेब में गुटखा, सिगरेट मिली तो उसे उतार दिया जाएगा। सभी ई-बसों के कंडक्टरों और चेकिंग स्टाफ को हिदायत दी गई है।

  • चार दिन में पांच गुना बढ़ी ई-बसों की कमाई

11 दिसंबर से शुरू हुईं 20 इलेक्ट्रिक बसों की कमाई धीरे-धीरे बढ़ रही है। पहले दिन 18 हजार रुपये की कमाई हुई थी। चौथे दिन यह 90 हजार रुपये पहुंच गई। अफसरों के मुुताबिक एक लाख प्रतिदिन की आय पहुंचने पर ई-बसों का संचालन फायदे का सौदा साबित होने लगेगा।

  • प्रदूषण में आएगी गिरावट

ई-बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी आने की संभावना है। जिन यात्रियों को ईंधन की महक से उल्टी होती है, उनके लिए भी बसें बेहद प्राकृतिक यात्रा का एहसास करा रही हैं। ऐसे में यात्रियों का इस तरफ रुझान बढ़ रहा है। विज्ञापन समेत अन्य स्रोतों से आमदनी बढ़ाकर राजस्व बढ़ाने पर जोर होगा।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img