03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़कीः मेडिकल स्टोर स्वामी को युवकों ने लाठी डंडों से मारकर किया घायल, 2 युवक गिरफ्तार जबकि 1 फरार

Spread the love

एफएनएन, रुड़कीः उत्तराखंड में रुड़की के पिरान कलियर में सोहलपुर रोड पर एक मेडिकल स्टोर स्वामी को युवकों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पूरी घटना मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसकी पुलिस गहनता से जांच करने में जुटी है। फिलहाल, दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि एक अन्य युवक की खोजबीन जारी है।

आपको बता दें कि आसिफ़ निवासी मुक़र्रबपुर पिरान कलियर का सोहलपुर रोड पर मेडिकल स्टोर हैं। बीती शाम वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था। इस दौरान कुछ युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर मेडिकल स्टोर में घुस गए। वहीं, युवकों ने स्टोर स्वामी को जमकर पीटा।

मारपीट की घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। दुकान पर शोर शराबा होने पर आसपास के दुकानदार को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को सिविल अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया हैं।

वहीं, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि कलियर में मेडिकल स्टोर स्वामी के साथ मारपीट हुई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक युवक की तलाश जारी है। साथ हो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img