03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरी, एक की मौत, 7 घायल; उड्डयन मंत्री बोले- मृतक के परिवार को 20 लाख, घायलों को 3 लाख रुपए मुआवजा

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल -1 पर सुबह तड़के बड़ा हादसा हो गया. छत का ऊपरी हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे इसके मलबे के नीचे तीन गाड़ियां दब गईं. हादसे में एक की मौत हो गई है. 5 लोग घायल हैं. इन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं. पुलिस की टीम लगी हुई है. रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है.

फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने हादसे की जानकारी दी है. बताया है कि कई गाड़ियों का नुकसान हुआ है. बता दें कि राजधानी दिल्ली में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है. इसी दौरान ये हादसा हुआ है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

1. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, “मृतकों के लिए 20 लाख रुपए और घायलों के लिए 3 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है.”

2. एयरलाइंस को सलाह दी गई है कि वे यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित करें या नियमों के तहत पूर्ण रिफंड प्रदान करें: डीजीसीए

3. टर्मिनल 3 और टर्मिनल 2 से जाने और आने वाली सभी उड़ानें पूरी तरह से चालू हैं. टर्मिनल 1 आगमन पर उड़ानें भी संचालित हो रही हैं. हालांकि, टर्मिनल 1 से प्रस्थान करने वाली उड़ानें आज दोपहर 2 बजे तक रद्द कर दी गई हैं: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL)

4. इंडिगो और स्पाइसजेट ने टर्मिनल 1 से जाने वाली अपने सभी फ्लाइट्स को दोपहर दो बजे तक के लिए कैंसिल कर दिया है.

5. अधिकारियों ने बताया कि टर्मिनल की छत गिरने से मलबे के नीचे 06 लोग दब गए थे. उन्हें निकाला गया और मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इसमें एक की मौत हुई है, जबकि 5 लोग घायल हैं. उनका इलाज चल रहा है.

टर्मिनल 1 पर हादसे से उड़ानों पर असर

इंडिगो की ओर से सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है. इंडिगो ने बताया है कि टर्मिनल वन क्षतिग्रस्त होने के कारण दिल्ली में उड़ान रद्द हो गई है, क्योंकि यात्री टर्मिनल में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं. टर्मिनल के अंदर पहले से ही मौजूद यात्री अपनी उड़ानों में सवार हो सकेंगे, लेकिन दिन में बाद की उड़ानों वाले यात्रियों को ऑप्शन दिया जाएगा. सलाह दी है कि हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति को जान लें.

हादसे के बाद यात्री परेशान

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर यात्री यश कहते हैं, ”मैं बेंगलुरु जा रहा था, मेरी सुबह 8:15 बजे की फ्लाइट थी. यहां सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर छत गिर गई…एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास कोई जवाब नहीं है” . हालात देख कर लग रहा है कि यहां से कोई फ्लाइट चलेगी. 700-800 लोग यहां खड़े हुए हैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं दिख रहा कि जिससे सही जवाब मिल सके.

वहीं एक और पैसेंजर ने बताया कि सुबह 9 बजे मेरी फ्लाइट है इंडिगो की. लेकिन लगता नहीं कि यहां से कोई फ्लाइट जाएगी. दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल 1 पर मौजूद यात्री का कहना है कि “मेरी सुबह 9 बजे की फ्लाइट है. मुझे पता चला कि यहां ऊपर का ढांचा ढह गया है. कुछ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, कुछ देरी से चलने की जानकारी है. अधिकारियों ने हमको कहा है कि हम टर्मिनल 2 पर जाएं, लेकिन लग रहा है कि यहां से सारी फ्लाइटें कैंसिल कर दी गई है.

कब हुआ हादसा?

शुक्रवार तड़के लगातार हो रही बारिश की वजह से IGI एयरपोर्ट के T-1 की छत का कुछ हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा जिसकी वजह से वहां खड़े कार टैक्सी चालक उसकी चपेट में आ गए. घटना की जानकारी पुलिस एंबुलेंस और फायर विभाग को दी गई. फायर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 5:30 बजे उन्हें कॉल मिली थी इसके बाद तीन फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया. फिलहाल घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर अन्य विभागों की टीम भी मौजूद है. फिलहाल मौके पर तमाम एजेंसियां मौजूद है और लोगों को उसे हिस्से से दूर रखा जा रहा है बाकी मामले की जांच की जा रही है इस हादसे की वजह से किसी फ्लाइट की उड़ान पर असर पड़ा है या नहीं इस बारे में अभी पुष्टि नहीं की गई है.

 

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img