03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एमसीसी ने जारी किया नीट एमडीएस काउंसलिंग का शेड्यूल, 1 जुलाई से करें रजिस्ट्रेशन

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट एमडीस काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार नीट मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन एक जुलाई से शुरू होगा।

कुल तीन राउंड में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसके बाद फाइनल ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड सितंबर में होगा। बता दें कि नीट एमडीएस 50 फीसदी ऑल इंडिया कोटा और 100 फीसदी डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए ये काउंसलिंग होगी।

सात जुलाई तक रजिस्ट्रेशन

काउंसलिंग के तहत उम्मीदवारों को एक जुलाई से सात जुलाई के बीच रजिस्ट्रेशन करना होगा और शुल्क जमा करना होगा। पंजीकृत उम्मीदवार ही आगे की प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे। दो जुलाई से सात जुलाई के बीच च्वॉइस फिलिंग किया जा सकेगा। वहीं च्वॉइस लॉकिंग का ऑप्शन सात जुलाई को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

10 जुलाई को रिजल्ट

इसके बाद सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 8 जुलाई से 9 जुलाई के बीच होगी एवं इसके नतीजे 10 जुलाई को जारी किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार को आवंटित संस्थान में 11 से 17 जुलाई के बीच रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थी काउंसलिंग से जुड़ी अन्य सभी जानकारी एमसीसी की वेसबाइट पर जाकर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल में क्यों नहीं है रिजर्व-डे, ICC ने बताई वजह

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img